चंदौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

चंदौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में 32 वर्षीय विवाहिता रोशनी का शव शनिवार देर रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

rajeshswari


पति राहुल ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी से लौटे तो पत्नी इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। उनका दावा है कि कुछ देर बाद पत्नी कमरे में चली गई और बाद में फंदे से लटकी मिली। दंपती का 11 महीने का एक बेटा है।
दूसरी ओर, मृतका के पिता कपिल देव प्रसाद ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटी के शरीर पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है।

इसे भी पढ़े   नमो घाट हत्याकांड में बड़ा एक्शन, संचालन करने वाली कंपनी पर एफआईआर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *