वाराणसी की महिला दरोगा की स्कूटी का नंबर क्लोन, इंदौर में कटे ई-चालान

वाराणसी की महिला दरोगा की स्कूटी का नंबर क्लोन, इंदौर में कटे ई-चालान

वाराणसी (जनवार्ता)। कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर आफरीन कुरैशी की स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर का दुरुपयोग कर मध्य प्रदेश के इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूटी वाराणसी में होने के बावजूद पिछले करीब दो वर्षों से उसके नंबर पर इंदौर से लगातार ई-चालान जारी हो रहे थे। शिकायत मिलने पर कैंट पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दी है।

rajeshswari


पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर आफरीन कुरैशी ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर इंदौर से बिना हेलमेट वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के ई-चालान लगातार आ रहे थे। उनकी स्कूटी (एमपी-09-यूएन-3023) हमेशा वाराणसी में ही रहती है और वह उसी से ड्यूटी पर आती-जाती हैं।


आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन नंबर की क्लोनिंग कर उसे दूसरे वाहन पर लगा रखा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्राधिकार मध्य प्रदेश का होने के कारण मामला संबंधित थाने को भेज दिया गया है, जहां नंबर क्लोनिंग की जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बेसमेंट के दुरुपयोग पर वीडीए सख्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *