रिंग रोड फेज-2 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत

रिंग रोड फेज-2 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के पास रिंग रोड फेज-2 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक के किसी अज्ञात वाहन से पीछे टकरा जाने के कारण ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला गया। हादसे के समय ट्रक में चालक अकेला था, उसके साथ कोई खलासी मौजूद नहीं था।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृत चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   पुलिस के सामने कुल्हाड़ी से हमला, युवक गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *