गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन

वाराणसी (जनवार्ता)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा और कुछ क्षेत्रों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

rajeshswari


सीर स्थित संत रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं और यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़े   "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" और "हरित बरेका, स्वस्थ बरेका" के नारों से गूंज उठा बरेका परिसर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *