अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। कमिश्नरेट की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने म्यूल बैंक खातों और ट्रांजेक्शन एपीके (एपीके) फाइल के जरिए देशभर में साइबर ठगी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज, वाहन और नकदी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरोह गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी में इस्तेमाल करता था।

rajeshswari

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, तीन आईफोन, 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 10 चेकबुक, 11 क्यूआर कोड, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक डायरी, दो चारपहिया वाहन (महिंद्रा थार व हुंडई आई-20) तथा ₹12,060 नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेते थे। बाद में इन्हीं खातों का उपयोग देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बरामद बैंक खातों और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों और साइबर ठगी के मामलों से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़े   उन्नाव : ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *