रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

वाराणसी  (जनवार्ता)। कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची कपसेठी थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बाबतपुर में देह व्यापार के अड्डे पर एसओजी-2 की छापेमारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *