मेरठ : तीन गोलियां गर्लफ्रेंड को मारकर युवक ने की आत्महत्या की, युवती की हालत गंभीर

मेरठ : तीन गोलियां गर्लफ्रेंड को मारकर युवक ने की आत्महत्या की, युवती की हालत गंभीर

मेरठ । कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के जोनल पार्क के पास बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को तीन गोलियां मार दीं और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चश्मदीदों के अनुसार, युवक पल्सर बाइक और युवती स्कूटी से पार्क के पास पहुंचे थे। दोनों केकुछ देर खड़े बात कर रहे थे, तभी झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान युवक ने तमंचा निकाला और युवती को एक-एक कर तीन गोलियां मार दीं। युवती जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। आसपास के लोग दौड़े तो युवक ने तुरंत अपने सीने में तमंचा सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की पहचान कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरा कॉलोनी निवासी आदित्य (26) के रूप में हुई है। वह आईटीआई पास है और कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। घायल युवती की पहचान कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी अनुष्का (23) के रूप में हुई। उन्हें दो गोलियां पेट में और एक सिर में लगीं। उनकी हालत गंभीर है। दोनों को पहले कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अनुष्का को सुभारती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके से एक तमंचा बरामद किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसपी सिटी विनायक भोसले के अनुसार, फुटेज में पहले दोनों के बीच झगड़ा दिखता है, उसके बाद फायरिंग हुई है। दोनों के परिजनों से पूछताछ चल रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

इसे भी पढ़े   पीएम आवास-ग्रामीण में छूटे लाभार्थियों को मिला एक और मौका, मंगलवार तक करें आवेदन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *