लोहता : कोटवा में भूमि पर दोबारा कब्जे की आशंका को लेकर पीड़ितों ने  पुलिस से की कार्रवाई की मांग

लोहता : कोटवा में भूमि पर दोबारा कब्जे की आशंका को लेकर पीड़ितों ने  पुलिस से की कार्रवाई की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में भूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गांव निवासी अजय कुमार सिंह एवं अरुण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष लोहता को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी भूमि पर बार-बार अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और विकास कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

rajeshswari

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उनकी आराजी संख्या 1220 की भूमि पर मार्च 2026 से लगातार कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। 27 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया तथा बगल से 14 कड़ी चौड़े चकरोड का निर्धारण किया। टीम ने कार्यदायी संस्था और संबंधित पक्षों को निर्धारित सीमांकन के भीतर ही कार्य करने के निर्देश भी दिए ।

पीड़ितों का आरोप है कि सीमांकन के बावजूद पहले से ही कुछ नामजद लोग उनकी भूमि पर पहुंचकर शांति भंग करने और विकास कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   ई-रिक्शा से दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप, बोरे में मिलीं पशुओं की हड्डियां; दो युवक हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *