श्रावण के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, धाम में चाक-चौबंद व्यवस्था

श्रावण के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, धाम में चाक-चौबंद व्यवस्था

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण माह के प्रथम दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए गुरुवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते रहे और सुव्यवस्थित ढंग से बाबा विश्वेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

rajeshswari

वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

जहाँ सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और धाम परिसर में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, शुद्ध पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज एवं विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। इसमें संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नियंत्रण कक्ष से पूरे परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेकर व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी को सुरक्षित, सुगम और दिव्य दर्शन का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़े   जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे व फावड़े चले, कई घायल, मारपीट का वीडियो वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *