काशी विश्वनाथ धाम में बिछुड़ी श्रद्धालु महिला को मंदिर प्रशासन ने परिजनों से मिलाया

काशी विश्वनाथ धाम में बिछुड़ी श्रद्धालु महिला को मंदिर प्रशासन ने परिजनों से मिलाया

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास के प्रथम दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार को दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान राजस्थान के झुंझुनू जनपद की निवासी संजना गोयल अपने साथियों से बिछड़ गईं। सूचना मिलते ही काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए महिला श्रद्धालु की सहायता की। जानकारी के आधार पर मंदिर प्रशासन ने उनके पुत्र से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद महिला को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। मंदिर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

rajeshswari

श्रावण मास में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र, खोया-पाया केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं चौबीसों घंटे संचालित कर रखी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इसे भी पढ़े   दालमंडी में 5 जनवरी के बाद शुरू होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *