समरसता संकल्प अभियान में महंत चल्ला सुब्बा राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया सम्मान
वाराणसी (जनवार्ता)। संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के शुभारंभ समारोह में सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बा राव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया।

इस दौरान महंत सुब्बा राव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान गणेश का दिव्य चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में सामाजिक समरसता, संत रविदास के समता और मानवता के संदेश तथा समाज में सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

