हरहुआ में पुश्तैनी जमीन विवाद में महिला घायल

हरहुआ में पुश्तैनी जमीन विवाद में महिला घायल

10 के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

हरहुआ निवासी बहादुर पुत्र स्वर्गीय अब्दुल मजीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मौजा कोईराजपुर स्थित पुश्तैनी मकान एवं आराजी संख्या 2645 की जमीन में वह अपने भाइयों के साथ हिस्सेदार हैं। उनका आरोप है कि परिवार में बंटवारा होने के बावजूद अमन और टीपू सुल्तान उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में पहले भी हरहुआ चौकी पर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित के अनुसार 19 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे अमन, टीपू सुल्तान, मालिक, जमील, असलम, दानिश, हसीना बेगम, फिजा, तबस्सुम, सालेहा तथा अन्य लोग उनके हिस्से की जमीन पर पहुंचे और कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी जमीला बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में चोट आई है। पीड़ित ने बच्चों के साथ भी मारपीट और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   होटल से पर्यटक का बैग चोरी करने वाले दंपति गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *