सिगरा थाने में 75 लावारिस वाहनों की नीलामी, 11.01 लाख की सबसे ऊंची बोली

सिगरा थाने में 75 लावारिस वाहनों की नीलामी, 11.01 लाख की सबसे ऊंची बोली

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत गुरुवार को सिगरा थाने में लंबे समय से थाना परिसर में खड़े जब्त एवं लावारिस वाहनों की खुली नीलामी कराई गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में गठित समिति की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई।

rajeshswari

इससे पहले वाहनों का मूल्यांकन कराया गया तथा संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने सहित सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

इस नीलामी में 26 कबाड़ी ठेकेदारों ने भाग लिया। वही सबसे अधिक 11 लाख एक हजार रुपये की बोली दुधुवन टेकरी, कादीपुर (रजवारी) निवासी मुन्नू गुप्ता ने लगाई, जिन्हें विजेता घोषित किया गया। जहाँ अन्य प्रतिभागियों की एक-एक लाख रुपये की जमानत राशि वापस कर दी गई। विजेता को निर्धारित राशि तथा जीएसटी जमा कर वाहनों का कब्जा लेने के निर्देश दिए गए। नीलामी के माध्यम से कुल 75 दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों का निस्तारण किया गया।

इसे भी पढ़े   फिर विवादों में कानपुर देहात DM नेहा जैन,बेटे के जन्मदिन पर केक काटने को लेकर मचा बवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *