24 घंटे में चोरी हुई बुलेट बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

24 घंटे में चोरी हुई बुलेट बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर शनि विश्वकर्मा उर्फ शनि नाथ विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर का निवासी है और वर्तमान में सिगरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आयुक्तालय स्तर पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 29 जुलाई की सुबह करीब चार बजे केशरी गली से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी। वाहन में लॉक न होने के कारण वह उसे धक्का देकर अहिल्याबाई मोहल्ले की गली में ले जाकर खड़ा कर दिया था और बाद में बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के विरुद्ध सिगरा थाने में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी गुरुवार की शाम अहिल्याबाई मोहल्ले की गली से की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दशाश्वमेध उपनिरीक्षक अनुज मणि तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के दौरे पर वाराणसी में हाई अलर्ट, 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *