सिपाही ने विषाक्त खाकर किया जान देने की कोशिश, वाराणसी रेफर
जौनपुर (जनवार्ता)। बरसठी थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताए जाने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मिर्जापुर निवासी कांस्टेबल विवेक गौड़ पिछले दो वर्षों से बरसठी थाने में तैनात हैं और मुंशी का कार्य देख रहे थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसके कुछ देर बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ पीने का प्रयास किया।
व्हाट्सएप पर उन्होंने लिखा था— “जीवन में कोई नहीं अपना, सब मतलब के हैं, वाराणसी रेफर।”
प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह को इस घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

