लोहता पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में किया कई वाहनों के चालान

लोहता पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में किया कई वाहनों के चालान

वाराणसी (जनवार्ता) । सावन माह के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को मुडैला तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई।

rajeshswari

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कई वाहनों का चालान किया। वहीं, कुछ लोगों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सावन माह के दौरान इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   दो अंतर्राज्यीय गो-तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *