नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा से तनाव, तीन की मौत

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा से तनाव, तीन की मौत

कई इलाकों में कर्फ्यू, सुरक्षा बल तैनात

काठमांडू। नेपाल के दक्षिण-पूर्वी सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया, जिसके बाद कई इलाकों में तनाव फैल गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालात को देखते हुए कई संवेदनशील क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

rajeshswari

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विवाद सुनसरी जिले के देवानगंज (दीवानगंज) क्षेत्र में एक हिंदू धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और धार्मिक झंडों को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव और हिंसक झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने पहले बल प्रयोग और फिर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बाद में पड़ोसी सिराहा जिले में भी एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई।

नेपाल सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया है और पुलिस व सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह ने देशवासियों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। गृह मंत्री सुदन गुरुङ ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं।

इसे भी पढ़े   Navratri Ghatasthapana Muhurat 2023: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *