आजमगढ़ में टॉप-10 अपराधियों का सत्यापन अभियान

आजमगढ़ में टॉप-10 अपराधियों का सत्यापन अभियान

आजमगढ़ (जनवार्ता)। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में नगर सर्किल के सभी चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने एक साथ पहुंचकर सत्यापन किया।

rajeshswari


अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उपलब्धता की जांच की। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को इन पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए ऐसे विशेष सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *