मालवीय बाग में 20.78 लाख से सड़क मरम्मत का शिलान्यास
वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा वार्ड स्थित मालवीय बाग कॉलोनी में शनिवार को 20.78 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत एवं कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर काऊ कैचर लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिलान्यास पूजन कॉलोनी निवासी आलोक मल्होत्रा ने किया। शिलापट्ट का अनावरण भाजपा नेत्री सोना मौर्या और वंदना चौरसिया ने किया, जबकि भाजपा बूथ अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ कराया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा जताया।


