पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वालों का फूलों से स्वागत, निकला रोड शो

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वालों का फूलों से स्वागत, निकला रोड शो

बुलंदशहर। सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोप में गिरफ्तार सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा के जमानत पर रिहा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने खुली जीप में करीब सात किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

rajeshswari


दोनों पर दो अगस्त को दिल्ली में पप्पू यादव पर चप्पल से हमला करने का आरोप है। सुमित भाजपा के नगर मंत्री और हैप्पी मंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं। स्वागत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है।

इसे भी पढ़े   ऑप्शन ट्रेडिंग करते समय इन 5 गलतियों से बचें इन्वेस्टर,तो नहीं होगा कभी भी नुकसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *