मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग

बाइक सवार बदमाश फरार

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

rajeshswari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

सुबह के समय हुई चेन स्नेचिंग की घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   डा महेन्द्र नाथ पांडेय,मेयर अशोक तिवारी,दिलीप पटेल सहित आठ सदस्य बीएचयू कार्य परिषद हेतु नामित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *