सड़क हादसे में पुलिसकर्मी राजकुमार भारती का निधन

सड़क हादसे में पुलिसकर्मी राजकुमार भारती का निधन

पुलिस विभाग में शोक

भदोही (जनवार्ता)। क्षेत्राधिकारी कार्यालय भदोही में नियुक्त आरक्षी नागरिक पुलिस (आ0ना0पु0) राजकुमार भारती का सोमवार रात सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे थाना भदोही क्षेत्र के मोढ़ चौकी के समीप हुआ।

rajeshswari

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी राजकुमार भारती के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सहकर्मियों ने राजकुमार भारती के निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर : 28 नवजात कन्याओं का धूमधाम से मना जन्मोत्सव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *