वरुणा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी

वरुणा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गांव स्थित वरुणा नदी के सुरवा घाट के समीप मंगलवार को स्नान करते समय 32 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।

rajeshswari

डूबे युवक की पहचान जहांगीर के रूप में हुई है, जो पिसौर गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नदी में स्नान कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक नदी में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि घटना के समय युवक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और युवक की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में गंगा का जलस्तर लाल निशान की ओर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *