चार पिस्टल और मैगजीन के साथ हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

चार पिस्टल और मैगजीन के साथ हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

कानपुर (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .32 बोर की चार अवैध पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुई हैं। कार्रवाई 14 अगस्त 2026 को कानपुर कमिश्नरेट के कैंट थाना क्षेत्र में की गई।

rajeshswari

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान, निवासी नगला मान सिंह, औरंगाबाद, पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। उसे करीब दोपहर 1:50 बजे चेटन ग्राउंड के पास लारमर बाग कॉलोनी के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय हो सकता है। इसी के मद्देनजर एसटीएफ की विभिन्न टीमों और फील्ड इकाइयों को ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और एसटीएफ फील्ड यूनिट कानपुर के उपनिरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में सूचना संकलन की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के खरगोन से एक व्यक्ति अवैध असलहों की खेप लेकर कानपुर नगर आएगा और चेटन ग्राउंड के आसपास किसी व्यक्ति को हथियारों की आपूर्ति करेगा। सूचना पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर ललित चौहान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार .32 बोर पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले गुरमीत सरदार नामक व्यक्ति से पिस्टल लेकर आया था, जो अवैध हथियारों का कारोबार करता है। कानपुर में उसे चेटन ग्राउंड के पास किसी छोटू नामक व्यक्ति को हथियारों की खेप देनी थी।

इसे भी पढ़े   यूपी क्राइम: कारोबारी को तीन बदमाशों ने मारी गोली खुद बताई गोली कांड की कहानी

एसटीएफ के अनुसार मध्य प्रदेश में एक पिस्टल करीब 14 से 15 हजार रुपये में मिलती है, जबकि कानपुर में उसे करीब 20 हजार रुपये तक में बेचा जाता है।

मामले में कैंट थाना, कमिश्नरेट कानपुर में आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *