चौबेपुर में कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

चौबेपुर में कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

चौबेपुर (जनवार्ता)।
स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

rajeshswari

सभी कांवड़िए मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए पैदल जा रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल के सामने की है। चारों कांवड़िए सड़क पर विश्राम कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आस-पास के ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय  अस्पताल पहुँचाया।अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने विनीत तिवारी पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव, वाराणसी (आयु 25 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों में आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर का उपचार जारी है। प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए ट्रॉमा सेंटर भी रेफर किया गया है।इस घटना के संबंध में एसीपी सारनाथ ने बात करते हुए बताया, “मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई है और तीन घायलों का इलाज चल रहा है। आगे की जाँच की जा रही है।”

इसे भी पढ़े   घर खरीदने से पहले सावधान! एक गलती से सपना बन सकता है बर्बादी का कारण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *