शोभित कुमार सिंह रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी

शोभित कुमार सिंह रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी

सोनभद्र (जनवार्ता)। आजाद अधिकार सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने 401-रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से शोभित कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

rajeshswari



पार्टी के अनुसार, शोभित कुमार सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आम नागरिकों के अधिकारों, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लगातार उठाते हुए आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि शोभित कुमार सिंह पार्टी की विचारधारा के अनुरूप अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। पार्टी के इस निर्णय के बाद रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े   सरिता प्रकरण में पति को सात वर्ष की कैद,पत्नी को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए किया था विवश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *