कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के कार्यकाल में तीन वर्ष का विस्तार

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के कार्यकाल में तीन वर्ष का विस्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के कार्यकाल में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने तीन वर्ष का विस्तार किया है। आदेश मिलने के बाद प्रो. शर्मा ने कुलाधिपति के प्रति आभार जताते हुए इसे व्यक्तिगत सम्मान के बजाय पूरे विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक साधना, निष्ठा और परिश्रम का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल विस्तार नई जिम्मेदारी और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का अवसर है।

rajeshswari

जिसमें विश्वविद्यालय की उपलब्धियां आचार्यों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों सुधीर महादेव बोबड़े, डॉ. पंकज एल. जानी और अशोक देसाई के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, भारतीय ज्ञान-परंपरा, दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटल तकनीक, अकादमिक सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि कुलाधिपति के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक संकल्प से संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास होगा।

इसे भी पढ़े   बीएचयू में धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *