एनएच-31 पर जानवर से टक्कर, चालक की मौत
चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक चारपहिया वाहन अचानक सड़क पर आ गए जानवर से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरपतपुर ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार (आयु लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, हालाँकि उनका स्थायी पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
थाना प्रभारी चौबेपुर, अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि घटना की जाँच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

