राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा को पहली एसआईटी से राहत

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा को पहली एसआईटी से राहत

अयोध्या (जनवार्ता) । राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। पहली विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ आपराधिक भूमिका नहीं पाए जाने की बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए ट्रस्ट को सौंप दी है।

rajeshswari

रिपोर्टों के मुताबिक, एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में मामले में पहले से नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है। इन आठों के खिलाफ जून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 27 जून को ट्रस्ट से इस्तीफा दिया था। दोनों से जांच के दौरान पूछताछ भी की गई थी।

हालांकि, यह राहत पूरी जांच के खत्म होने का संकेत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पुनर्गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है और अदालत ने उसे जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने तथा स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसलिए फिलहाल इसे पहली एसआईटी की रिपोर्ट से मिली राहत के रूप में देखना उचित होगा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *