फरार चोर गिरफ्तार

फरार चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2310 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तारी सोमवार की रात करी हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश चौरसिया (19) पुत्र मुन्ना चौरसिया, निवासी पंचकोशी, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा संख्या 284/2026 दर्ज है।

मामला 30 मई 2026 का है। पुलिस को दी गई तहरीर में घर के कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने की शिकायत की गई थी। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चित्रांश खरवार और विशाल के साथ मिलकर मई में परशुरामपुर बैंक कॉलोनी, बेनीपुर स्थित एक घर से जेवरात और नकदी चोरी की थी। उसके अनुसार उसे 15 हजार रुपये दिए गए थे। उसने शिवपुर और लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक चित्रांश और विशाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 2310 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी व अन्य धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल श्रीराम और रिजर्व कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   15 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *