जौनपुर : केराकत के नए थाना प्रभारी बने अमरेंद्र कुमार पांडे

जौनपुर : केराकत के नए थाना प्रभारी बने अमरेंद्र कुमार पांडे

एसपी ने कई थाना प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र

जौनपुर (जनवार्ता)। जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत साइबर थाना समेत विभिन्न कोतवाली और थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

rajeshswari

जारी आदेश के अनुसार साइबर थाने में तैनात निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को सरायख्वाजा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

मड़ियाहूं कोतवाली की जिम्मेदारी विनोद मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के पूर्व थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला हो चुका है। अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : आयकर विभाग ने बसपा के इकलौते विधायक  के ठिकानों से किए 10 करोड़ रुपये नकद बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *