मंडुआडीह : भटकी बालिका को पुलिस ने एक घंटे में किया सकुशल बरामद

मंडुआडीह : भटकी बालिका को पुलिस ने एक घंटे में किया सकुशल बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। लहरतारा स्थित आधार केंद्र से अचानक लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे में बौलिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।

rajeshswari

चोलापुर थाना क्षेत्र के बदला नियार निवासी रेनू पत्नी परदेसी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि उनकी 12 वर्षीय बेटी लहरतारा स्थित आधार केंद्र से अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान ने हेड कांस्टेबल मिथलेश शाह के साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बच्ची के संभावित रास्तों और स्थानों की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप करीब एक घंटे के भीतर बच्ची को बौलिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची रास्ता भटकने के कारण लहरतारा से बौलिया पहुंच गई थी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समय रहते बच्ची के बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़े   Uric Acid नहीं बढ़ने देती किचन में रखी ये 3 चीजें,दर्द होगा तुरंत छूमंतर!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *