चौबेपुर-मोहाव मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर चौबेपुर-मोहाव मुख्यमार्ग पर मुनारी चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, मुनारी से मोहाव की ओर जा रहे बाइक सवार अनीश (पुत्र अनिल कुमार, निवासी गरथवा, थाना चोलापुर) को गंभीर चोटें आई हैं।

उनका इलाज चोलापुर सीएससी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में चल रहा है। वहीं, मोहाव से मुनारी आ रहे दूसरे बाइक सवार सनी सिंह (पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी हाड़ीयाडीह, थाना चौबेपुर) को परमहंस हॉस्पिटल, परानापुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को उबारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया।
थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानवीन की जा रही है l

