शिव भक्तों की सेवा में जुटी ‘नई सुबह एक उम्मीद’

शिव भक्तों की सेवा में जुटी ‘नई सुबह एक उम्मीद’

लगाया शीतल जल वितरण शिविर

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भीड़ के बीच सामाजिक संस्था ‘नई सुबह एक उम्मीद’ की ओर से शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कतारों में लगे श्रद्धालुओं और दूर-दराज से दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों को संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शीतल जल पिलाकर सेवा की।

rajeshswari

संस्था की अध्यक्ष ममता ने श्रावण मास के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि “सेवा ही सच्ची शिव भक्ति है। भक्तों को शीतल जल पिलाना साक्षात शिव को जल अर्पित करने के समान है।” उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पूरी टीम ने उत्साह और सेवा भाव से शिव भक्तों की सहायता की।

शीतल जल वितरण शिविर में मोहम्मद अनीस, संध्या पांडेय, रहमत अली, अजरा बीबी, नूरी आफरीन, राजश्री साहनी, लक्ष्मी देवी, किरन देवी, रामबाबू गुप्ता, महबूब हसन, रिंकू, मंगेश्वर प्रसाद, करम भारती, रवि कुमार, सुभानंद, सूरज पाल, सुमित बिंद सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   सारनाथ: कॉलोनाइजर हत्याकांड में एक लाख के इनामिया शूटर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *