शास्त्री विचारधारा के साथ राष्ट्रीय जन जागरण पार्टी का राजनीतिक पदार्पण

शास्त्री विचारधारा के साथ राष्ट्रीय जन जागरण पार्टी का राजनीतिक पदार्पण

वाराणसी (जनवार्ता) । चांदपुर चौराहा स्थित बनारस पैलेस उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जन जागरण समिति ने राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए “राष्ट्रीय जन जागरण पार्टी” के गठन की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

rajeshswari

आयोजन में राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता, जवाबदेही, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद काव्यार्चन और “शास्त्री ब्रिगेड” के सदस्यों का मंच से परिचय कराया गया।

मुख्य चरण की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश चंद्रभाल सुकुमार ने की। पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर, प्रो. कुमुद रंजन, डॉ. बेनी माधव समेत अन्य वक्ताओं ने शास्त्री विचारधारा, राजनीतिक शुचिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में “शास्त्री प्रसादम्” के रूप में सहभोज का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़े   करधना गांव में तीन बच्चियों की मौत के बाद राजनीतिक दलों की सक्रियता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *