कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

छत से कूदकर घायल हुई महिला

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास किराये के मकान में 40 वर्षीय राजेश की उसकी पत्नी विमला देवी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी महिला मकान मालिक के पहुंचने पर छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

rajeshswari

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, रविवार शाम कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह ऊपर पहुंचा। वहां राजेश घायल अवस्था में मिला, जबकि उसकी पत्नी भी मौके पर थी। मकान मालिक को देखकर महिला ने छत से छलांग लगा दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का निवासी था और करीब एक वर्ष से पत्नी के साथ यहां रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। यह भी बताया गया कि विमला झाड़-फूंक में विश्वास रखती थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के उपचार के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसीः भीड़भाड़ वाले चौराहों पर बनेगी जेब्रा क्रॉसिंग, जाम से राहत की उम्मीद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *