50 हजार के इनामी गांजा तस्कर को एसटीएफ ने बरेली से दबोचा

50 हजार के इनामी गांजा तस्कर को एसटीएफ ने बरेली से दबोचा

बरेली । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपित यूसुफ अंसारी उर्फ आसिफ अंसारी को एसटीएफ उत्तर प्रदेश की प्रयागराज फील्ड इकाई ने बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपित झांसी के मोंठ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, आरोपित यूसुफ अंसारी मूल रूप से ग्राम घिलौरा बल्लिया, थाना भमौरा, जनपद बरेली का निवासी है। उसे 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12:45 बजे बरेली नेशनल हाईवे पर चांदपुर-बल्लिया रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की टीम काफी समय से फरार एवं इनामी आरोपितों के संबंध में सूचना जुटा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजा लाकर बिजनौर और आसपास के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। वर्ष 2025 में उसने अपने साथियों राहुल कुमार, जय प्रकाश और पवन पांडेय के साथ डीसीएम में मछली के दाने की बोरियों की आड़ में गांजा लोड कराया था। इसे लेकर जा रहे राहुल कुमार और जय प्रकाश को रास्ते में एसटीएफ ने पकड़ लिया था। इस मामले में मोंठ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

एसटीएफ के मुताबिक, मुकदमे में वांछित होने और 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की जानकारी के बाद यूसुफ अंसारी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित मुकदमे में थाना भमौरा, जनपद बरेली में दाखिल किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे थाना मोंठ, झांसी भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   पीएम दौरे से पहले काशी में महा-सफाई अभियान तेज, 250 टन अतिरिक्त कचरा हटाया

आरोपित का आपराधिक इतिहास:
यूसुफ अंसारी के खिलाफ बांदा कोतवाली नगर में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एक मुकदमा तथा झांसी के मोंठ थाने में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *