विश्वकर्मा सभा के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन

विश्वकर्मा सभा के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन

वाराणसी (जनवार्ता)। बीएलडब्ल्यू कर्मचारी क्लब में श्री विश्वकर्मा सभा वाराणसी के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा ललित कला बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्य संरक्षक हंसराज विश्वकर्मा का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्य संरक्षक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर श्री विश्वकर्मा सभा के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से अवगत कराया जाएगा तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और संस्था के विकास के लिए नए प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य संरक्षक एवं राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा सभा नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी। उनके नेतृत्व में समाजहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

समारोह में मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, युगल किशोर विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, रीना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, अंजनी विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा, बिज्जू विश्वकर्मा, वेंकटेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सारनाथ पार्किंग विवाद: स्कूली बच्चों के सामने बस चालकों की बेरहमी से पिटाई, दो गंभीर घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *