84 घाट डूबे, मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र भी जलमग्न

84 घाट डूबे, मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र भी जलमग्न

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा के बढ़ते जलस्तर से काशी में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। काशी के सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। पानी घाटों की सीढ़ियां पार कर ऊपर तक पहुंच गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट भी पानी में डूब चुके हैं।
घाट किनारे बने 100 से अधिक मंदिरों में भी पानी घुस गया है।

rajeshswari

कई मंदिर आधे से अधिक डूब चुके हैं। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर धार्मिक गतिविधियां और आवाजाही प्रभावित हुई है। नाव संचालन में भी सावधानी बरती जा रही है।
गंगा का पानी बढ़ने से मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ने लगी है। शव लेकर पहुंचने वाले परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है। संबंधित विभाग जलस्तर और घाटों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

इसे भी पढ़े   कांवरिया मार्ग के बीच चार दिन से तड़प रहे नंदी, शिवभक्तों की आस्था हुई आहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *