लोहता, बनकट और मंगलपुर में अकीदत के साथ मना बारावफात पर्व

लोहता, बनकट और मंगलपुर में अकीदत के साथ मना बारावफात पर्व

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता क्षेत्र के बनकट और मंगलपुर में बारावफात यानी ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

rajeshswari

जुलूस में बच्चों और युवाओं द्वारा तैयार की गई काबा और मदीना शरीफ की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए फूलों की बारिश की। अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर शरबत और लंगर की भी व्यवस्था की गई।

इस दौरान उलेमाओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान करते हुए अमन, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में प्रेम और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोहता पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर बनी रही। अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ के साथ जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े   चकरोड न होने से दलित बस्ती बेहाल, कीचड़ में स्कूल जा रहे बच्चे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *