बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक, कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा

बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक, कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा

वाराणसी  (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और सुझावों पर सकारात्मक एवं गहन चर्चा की गई।

rajeshswari

बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों को विस्तार से रखा। कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने उठाए गए मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक का उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों का समाधानपरक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और सेवा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, मुख्यालय राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, कर्मशाला एम.ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, कर्मशाला पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद सदस्य अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा और सुशील कुमार सिंह समेत कार्मिक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न बैठक में सभी सदस्यों ने कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़े   आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन, बच्चों ने दिया पेड़ बचाने का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *