एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय की आकस्मिक सेवाओं का सीएमओ ने किया निरीक्षण

एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय की आकस्मिक सेवाओं का सीएमओ ने किया निरीक्षण

समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता) । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बुधवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, कबीरचौरा का निरीक्षण कर चिकित्सीय व्यवस्थाओं और आकस्मिक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आकस्मिक कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य तथा उपचार के संबंध में जानकारी ली।

rajeshswari

सीएमओ ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और उपचार व्यवस्था की भी जानकारी ली। आकस्मिक कक्ष में मौजूद चिकित्सकों से वार्ता कर आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज को उसकी स्थिति के अनुसार तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मरीजों और तीमारदारों के साथ संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

डॉ. सिंह ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की स्वच्छता, वार्डों में मरीजों की सुविधाओं और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सीय सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय दृष्टिकोण के साथ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसे भी पढ़े   रिंग रोड फेज-2 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *