अस्पताल की खिड़की तोड़कर  मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

अस्पताल की खिड़की तोड़कर  मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

गाजीपुर (जनवार्ता)। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी शनिवार भोर पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सुधीर पासी को 21 अगस्त को जिला कारागार से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे उसने शौचालय जाने की बात कही। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे व्हीलचेयर से सर्जिकल वार्ड के दूसरे तल स्थित बर्न वार्ड के शौचालय तक ले गया। पुलिसकर्मी शौचालय के बाहर निगरानी में तैनात था।

करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो शौचालय की जाली टूटी मिली और सुधीर गायब था। मौके पर उसकी व्हीलचेयर और गमछा पड़ा मिला।

बताया गया कि एक अगस्त को गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुधीर पासी के दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद दो अगस्त को उसे पहली बार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने और पैरों में लगी गोली के उपचार के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर 21 अगस्त को उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़े   Dussehra 2023: यहां 3 पीढ़ियों से बनाया जा रहा रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुधीर पासी के खिलाफ गाजीपुर समेत अन्य जिलों में रंगदारी, चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए सुधीर के अस्पताल से फरार होने की घटना की जांच की जा रही है। घायल अवस्था में उसने किस तरह शौचालय की जाली तोड़ी और अस्पताल परिसर से किस रास्ते फरार हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस उसकी तलाश के साथ पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *