गाजियाबाद में सात वर्षीय बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या

गाजियाबाद में सात वर्षीय बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या

तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

गाजियाबाद (जनवार्ता) । नंदग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में सात साल की बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार बच्ची शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। देर रात करीब एक बजे डायल एक सौ बारह पर सूचना मिली कि निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में एक बच्ची का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। बच्ची का सिर कुचला हुआ था गले पर चोट के निशान थे और शरीर खून से लथपथ था। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में तीन युवकों को बच्ची को बेसमेंट की ओर ले जाते हुए देखा गया। इस आधार पर पुलिस ने बेसमेंट की तलाशी ली और शव बरामद किया।

परिजन बिहार के रहने वाले हैं और उसी निर्माणाधीन मॉल परिसर में मजदूरी करते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त शहर धवल जायसवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया।

परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक फरार है।

पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने कबूल किया कि वे तीनों पास की एक अन्य इमारत में मजदूर हैं। उन्होंने शराब पीने के बाद बच्ची को बेसमेंट में ले जाकर गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर : पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हो चुकी है। आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी शाम से लापता थी। रात में जब शव मिला तो उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। तीन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर नंदग्राम क्षेत्र में हुई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *