भारी बारिश में ढहा कच्चा मकान और टिन शेड, दंपती घायल

भारी बारिश में ढहा कच्चा मकान और टिन शेड, दंपती घायल

गाय की मौत, लाखों का नुकसान

वाराणसी (जनवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र के नोनखरा गांव में बीती रात हुई भारी बारिश के बीच एक कच्चा मकान और उससे सटा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में पशुओं को बांध रहे दंपती मलबे में दबकर घायल हो गए। वहीं मलबे में दबने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पशु घायल हो गए। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, गोराई बाजार स्थित पुरन्दरपुर ग्राम सभा के नोनखरा गांव निवासी करीब 43 वर्षीय त्रिभुवन यादव और उनकी 40 वर्षीय पत्नी वंदना यादव बारिश के दौरान अपने पशुओं को टिन शेड में बांध रहे थे। इसी दौरान कच्चे मकान का एक हिस्सा और उससे जुड़ा टिन शेड अचानक गिर गया। दोनों मलबे में दब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दंपती को मलबे से बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

मलबे में दबने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पशु घायल हुए हैं। हादसे में पड़ोसी कल्पनाथ यादव के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान, घरेलू सामान और पशुओं के नुकसान से पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षति हुई है।

स्थानीय निवासी कल्पनाथ यादव के मुताबिक, हादसे में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बनारस में फिर बढ़ेगी ठंड, आज बूंदाबांदी के आसार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *