कानपुर : बहू ने 6 लाख की सुपारी देकर ससुर को मरवाने की रची थी साजिश

कानपुर : बहू ने 6 लाख की सुपारी देकर ससुर को मरवाने की रची थी साजिश

कानपुर (जनवार्ता)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि कथित तौर पर पहले से रची गई साजिश थी। मामले में पुलिस ने मृतक की बहू शालू को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस का दावा है कि शालू ने अपने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर के साथ मिलकर ससुर की हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के लिए कथित तौर पर छह लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। विशाल और राजकिशोर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और जांच में शालू की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हत्या को हार्ट अटैक दिखाने की थी योजना

पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या की शुरुआती योजना विनीत मिनोचा को सोते समय तकिए से मुंह दबाकर मारने की थी। इसके बाद उनकी मौत को सामान्य मौत अथवा हार्ट अटैक का रूप देने की कथित योजना बनाई गई थी।

हालांकि, वारदात की रात परिस्थितियां बदल गईं। पुलिस के अनुसार विनीत जब कमरे की लाइट बंद करने पहुंचे तो वहां पहले से छिपे दोनों आरोपियों से उनका सामना हो गया। इसके बाद विशाल ने कथित तौर पर चाकू से विनीत पर हमला किया, जबकि राजकिशोर ने उन्हें पकड़ लिया। हमले में विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुलती गई साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध युवकों के फ्लैट में पहुंचने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी काफी देर तक फ्लैट के अंदर छिपे रहे और विनीत के लौटने का इंतजार करते रहे।

इसे भी पढ़े   नवी अहमद कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट-

पुलिस के अनुसार, अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को विशाल की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उसे ‘शुभम’ नाम से आने की जानकारी दी गई थी। गार्ड के बयान और सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जांच में अहम कड़ी माना है।

पार्टी में गए थे बेटा-बहू

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात विनीत का बेटा सुब्रत अपनी पत्नी शालू और बच्चे के साथ पार्टी में गया था। विनीत फ्लैट में अकेले थे। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान दोनों हमलावर फ्लैट में पहले से मौजूद रहे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, कथित सुपारी की रकम, आरोपियों के बीच संपर्क और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *