एसटीएफ : 50 हजार का इनामिया अंकुर उर्फ प्रवीण गिरफ्तार

एसटीएफ : 50 हजार का इनामिया अंकुर उर्फ प्रवीण गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी अंकुर उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सोमवार की रात अनूपशहर थाना क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित कोर्ट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अनूपशहर थाने में दर्ज मुकदमे में 50 हजार का इनाम घोषित था।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी की तलाश में गौतमबुद्धनगर की टीम को लगाया गया था। सूचना मिलने पर टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचकर अंकुर उर्फ प्रवीण को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी उम्र करीब 31 वर्ष है और उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई की है।

पुलिस के मुताबिक, अंकुर वर्ष 2018 में अपने गांव के आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण की साजिश में शामिल था। बच्चे के परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार पहचान होने के बाद बच्चे की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में आरोपी करीब चार वर्ष जेल में रहा।

जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पर वर्ष 2023 में झगड़े और फायरिंग तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में भी कार्रवाई हुई। इसके बाद वर्ष 2025 में उसने अन्य साथियों के साथ अनूपशहर में आयकर विभाग के कर्मचारियों के रूप में घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटने की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में उसके साथी गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि अंकुर लगातार फरार चल रहा था।

एसटीएफ के मुताबिक अंकुर गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ इटावा, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर और बुलंदशहर में हत्या, अपहरण, लूट, फायरिंग तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अनूपशहर थाने में दाखिल कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   प्रेमी-प्रेमिका को जिंदगी भर की जेल,खिचड़ी में नशीली दवा डालकर पति की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *