गोंदिया : ट्रक ने बोलेरो को मारी सामने से टक्कर, तीन वर्षीय बच्चे समेत छह की मौत

गोंदिया : ट्रक ने बोलेरो को मारी सामने से टक्कर, तीन वर्षीय बच्चे समेत छह की मौत

सात घायल

महाराष्ट्र । गोंदिया जिले में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन वर्षीय बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग वाहन के मलबे में फंस गए।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर और लांजी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के मजदूर अपने परिवार के साथ बोलेरो से मजदूरी के सिलसिले में तेलंगाना के हैदराबाद जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे गोंदिया शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर नागरा के पास उनकी बोलेरो पहुंची। इसी दौरान बालाघाट की ओर से गोंदिया जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों तथा शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान किरण संतोष वैद्य, संतोष मात्रे, सुशीला मात्रे, रूपसेन तेजलाल सत्याकर, ज्योति रूपसेन सत्याकर और तीन वर्षीय आरुष मात्रे के रूप में हुई है। शवों को बोलेरो से निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी।

हादसे में घायल सात लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री कार्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका,हुई नोकझोक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *