धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी सबीना रोंज का जन्मदिन
वाराणसी। प्रमुख समाजसेवी सबीना रोंज का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खजूरी, मकबूल आलम रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शहर के प्रतिष्ठित लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा करते रहने की कामना की गई।
सबीना रोंज लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने गरीब एवं असहाय परिवारों के बच्चों की शिक्षा में विशेष योगदान दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी वह लगातार सक्रिय रहती हैं। उनके इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जाती है।


इस अवसर पर सबीना रोंज ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक संतुष्टि का विषय है। उनका प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।
समाजसेवा के कार्यों में उनके पति नफीस अहमद का भी निरंतर सहयोग मिलता रहा है। नगर निगम में कर्मचारी नफीस अहमद अपनी पत्नी को सामाजिक कार्यों के लिए सदैव प्रोत्साहित करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने सबीना रोंज को शुभकामनाएं देते हुए उनके समाजसेवा के कार्यों के निरंतर विस्तार की कामना की।

