बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त योगी

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त योगी

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंडरा में कामकाजी महिला सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को सम्मानित किया।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा कोई तीसरा रास्ता नहीं है।


सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति से महिलाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है। पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 45 हजार पहुंच गई है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अवधेश सिंह समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   मास्टर बिट्टू : बचपन का सुपरहिट स्टार बना इंडस्ट्री का सम्मानित डायरेक्टर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *